If only I could slash you open with my pen and spill your life's ink on the parchment that has now dried...

March 06, 2014

साया भटक गया है मेरा

साया भटक गया है मेरा,
दरीचे पर कोहनी टिकाये खड़ा हूँ,
कि देखूँ दिन कब ढलेगा,
रात कब आएगी। 

देखूँ दिन कब ढलेगा, 
रात कब आएगी।
इन सडकों को खाली देख कर,
क्या पता घर लौट आये।

2 comments:

  1. उफ़ विडम्बना। ये कैसा साया है जिस्का इंतज़ार अँधेरे में कर रहे हो।

    ReplyDelete
    Replies
    1. पहचान गुम गयी है इस भीड़ में मेरी,
      खुद से मुझ तक का ताल्लुक़ भूल गयी थी।
      अब तो बस रात की राह देखता हूँ,
      शायद किसी रोज़ मख़मूर ही लौट आए।

      Delete